4 अगस्त 2011 - 19:30

आयतुल्लाहिल उज़्मा साफ़ी गुलपाएगानी ने कहा है कि सहमे इमाम द्वारा सोमालिया के मुसलमानों की सहायता करना जाएज़ है .....

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना की रिपोर्ट के अनुसार आयतुल्लाहिल उज़्मा साफ़ी गुलपाएगानी ने कहा है कि सहमे इमाम द्वारा सोमालिया के मुसलमानों की सहायता करना जाएज़ है।उन्होंने कहा कि सूखे से पीड़ित सोमालिया के मुसलमानों की दशा ने दुनिया भर के मुसलमानों के दिलों को दुखी कर दिया है और यह समस्या बहुत महत्वपूर्ण है अतः सभी मुसलमानों का कर्तव्य है कि उनकी सहायता की लिए क़दम उठाएं।उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में सहमे इमाम द्वारा भी उनकी सहायता की जा सकती है और अगर दुनिया भर के मुसलमानों ने अपने इस कर्तव्य को पूरा किया होता तो आज विशेष कर रमज़ान के महीने में जिसमें फ़कीरो की सहायता करने बहुत अधिक सवाब है, सोमालिया के मुसलमानों की यह दशा ना होती।........166